Saudade
This piece includes references to suicide that some readers may find distressing. We had spent a long time getting ready…
The online magazine of new writing from around the globe
9 July 2021
निर्बाध दाढ़ी वाले चार शेर
पीठ टिकाकर बैठे
घोड़े
बैल
और पहिये पर
मेरे देश का राजचिन्ह है।
एक शेर पर्याप्त है
श्रीलंका के लिये
तीन पैर पर खड़ा
चौथे से तलवार पकड़े।
मलेशिया बाघ है
सिंगापुर की मुहरों पर
खड़ा है शेर के साथ
शेर का बैनर लिये।
और तो और
बुल्गारिया की मुहर पर तीन शेर हैं
बैनर के दो तरफ दो जो मुस्कुराते हुए एक से दीखते हैं
और बैनर पर तीसरा
पंजे हवा में लहराता
अपने आप से लड़ता हुआ।
हालाँकि पूरे यूरोप में शेर विलुप्त हो चुके हैं
ब्रिटेन की राजकीय मुहर पर
नौ शेर हैं
बैनर पकड़ा हुआ एक
सात बैनर में
और बैनर के ऊपर रखे मुकुट पर बैठा नौवा
जिसने अपना अलग मुकुट पहन रखा है।
राजा शेर हैं
बाकी सब शिकार।
मैंने कोका कोला खरीदा है
जिसे जितना गटकिये उतनी बढ़ जाती है प्यास
बशर्ते इसके गर्म होने से पहले
हम खाली कर दें बोतल
मैंने ऐपिटायज़र खरीदा है
जिसे हम खाते हैं खाने से पहले
ताकि और खाना खा सकें
यहाँ बूढ़े लाठी नहीं
चलते हैं शॉपिंग कार्ट के सहारे
और डायपर पहना अधेड़ बच्चा
झूलता है दो काउंटरों के बीच
बैठा उकडूँ
बच्चे को क्या पता
सबके जीवन में आता है वो क्षण
जब माँऐं उन्हें उतार देती हैं गोद से
फिर कभी नहीं उठाने के लिये।
मैं क्रेडिट कार्ड से रेंत सकता हूँ किसी का गला
मैं सरकार नहीं चुन सकता
इसलिए पांच सौ पिछत्तर विकल्पों से लड़-झगड़कर
मैंने चुना है टूथपेस्ट
आप भी
मुस्कुराइए ।
Illustration by Nadhir Nor
This piece includes references to suicide that some readers may find distressing. We had spent a long time getting ready…
Singh sat on the bench on Platform Three at Amritsar Junction. Nine years of waiting had carved his outline into…
Translated to English by Arunava Sinha and Shabnam Nadiya 1. The first time Mafiz ran along Kendua’s main road, it didn’t catch the eye…
Sign up to receive new pieces of writing as soon as they are published as well as information on competitions, creative grants and more.